*संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ पार्टी में भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी थे, गए थे संसद भी, खुद को किया आइसोलेट*
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। जिस पार्टी में कनिका कपूर शामिल हुईं थी वहां वसुंधरा राजे के बेटे व भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के भी होने की खबर आई है। वे पार्टी में शामिल होने के बाद संसद भी गए थे। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सांसद दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका कपूर लंदन गईं थी। लंदन से लौटने के बाद कनिका ने एक कांग्रेस सांसद की पार्टी में गाना गाया था। सूत्रों की मानें तो उस पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं। बताया यह भी जा रहा है कि कनिका जिस पार्टी में गईं थीं, वहां 500 से ज्यादा की संख्या में मेहमानों की भीड़ इकट्ठा हुई थी।
बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव आया है। वह 9 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। हवाईअड्डेड पर उन्होंने टेस्ट से बचने के लिए ग्राउंड स्टाफ से मिलीभगत की और वॉशरूम में छिप गईं। कनिका बिना टेस्ट कराए सबकी नजरों से निकल भागीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका बीते रविवार को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक कांग्रेस नेता की पार्टी में शामिल हुईं थीं।
इस पार्टी में लखनऊ के तमाम बड़े अफसर और नेता भी आए थे। कनिका रिजल्ट पॉजिटिवर आने के बाद इस पूरे अपार्टमेंट के आसपास और यहां रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है। खबर यह भी है कि कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं। कनिका कपूर और उनके पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा जा रहा है।
kanika kapoor

Comments
Post a Comment